चकिया

सपा नेताओं ने बड़गावां दलित बस्ती में किया वृक्षारोपण पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड. ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गांव-गांव हरियाली का संदेश सपा अल्पसंख्यक सभा का अभियान जारी, लगातार चौथे दिन लगाए गए छायादार पेड़

शहाबगंज, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा चंदौली द्वारा चलाए जा रहे “पर्यावरण संरक्षण अभियान” के तहत शनिवार को चौथे दिन चकिया विधानसभा क्षेत्र के बड़गावां गांव में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दलित बस्ती में हुआ विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान दलित बस्ती स्थित हरिलाल के आवास पर विशेष रूप से वृक्षारोपण किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आम, नीम, पीपल, सहजन एवं अन्य छायादार पौधे लगाए गए। दलित बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
पौधारोपण के दौरान लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड. ने दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड. ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिली है।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर गांव और हर बस्ती में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

सपा अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व

कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा चंदौली के जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे समाज की जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीतिक मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों के बीच जाकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य भी लगातार करती रही है।

सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश

जमील अहमद ने कहा कि दलित बस्ती में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। समाज तभी मजबूत होगा जब सभी वर्ग मिलकर विकास और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में भागीदारी निभाएंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

युवाओं से अभियान में जुड़ने की अपील

जमील अहमद ने कहा कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण और कटते पेड़ों के कारण आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी सुरक्षा करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि हरियाली बढ़ेगी तो वातावरण स्वच्छ होगा तथा लोगों का जीवन भी स्वस्थ रहेगा।

अभियान जारी रखने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में भी गांवों और बस्तियों में लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

ये लोग रहे उपस्थित

इस दौरान सजाउद्दीन प्रधान, नुरुलहक अंसारी, दशरथ सोनकर, शमसेर अली राजू, रामसहारे यादव, किफलैन अहमद, साजिद अंसारी, राजेश पटेल मुकेश, शमसाद, विशंभर जायसवाल, शेरे अली, हरिलाल, बब्बल खां, अजय कुमार, महताब अहमद, फुजैल खां, शाहिद, वारिस, मिथलेश, सतपाल, बाबूलाल गोंड, अशोक गोंड, गोलू, महेंद्र, राजेंद्र, अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!