चकिया

सपा अल्पसंख्यक सभा का पर्यावरण अभियान पांचवें दिन जारी, भूसी गांव में वृक्षारोपण कर पीडीए को बताया बदलाव की ताकत

जमील अहमद बोले— “पीडीए ही सामाजिक न्याय की मजबूत ताकत”

शहाबगंज, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा चंदौली द्वारा चलाए जा रहे “पर्यावरण संरक्षण अभियान” के तहत रविवार को पांचवें दिन चकिया विधानसभा क्षेत्र के भूसी गांव में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान हाजी शुऐब खान के आवास पर विशेष रूप से पौधरोपण किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक एकता का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी का “पीडीए” यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को साथ लेकर चलने का अभियान प्रदेश में सामाजिक न्याय और भाईचारे की नई ताकत बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने का आंदोलन है।
जमील अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता दोनों आज समय की सबसे बड़ी जरूरत हैं, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर वृक्षारोपण के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान हाजी शुऐब खान, नुरुलहक अंसारी, किफलैन अहमद, साजिद अंसारी, शेरे अली, सद्दाम खां, हरिलाल सहित तमाम सपा नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!