चंदौली

सावन की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कालेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

चंदौली। सावन माह में श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सकलडीहा स्थित ऐतिहासिक श्री कालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने बताया कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को मंदिर में करीब 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस, राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

रेलवे ट्रैक और भोजापुर क्रॉसिंग पर विशेष निगरानी

मंदिर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होने के कारण रेलवे ट्रैक और भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जीआरपी के साथ समन्वय स्थापित कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था न हो।

जाम से निपटने के लिए बनेगी विशेष ट्रैफिक योजना

भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर सावन के दौरान लगने वाले जाम को रोकने के लिए विशेष यातायात प्रबंधन
योजना लागू की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर ट्रैफिक संचालन सुचारु रखा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसपी बोले— श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि “सावन का पावन पर्व जनपद चंदौली में पूरी सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।”
चंदौली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखें, निर्धारित कतारों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि सभी के सहयोग से सावन पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!