चकिया

लतीफशाह पिकनिक से लौटते वक्त नहर में नहाना पड़ा भारी, 28 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

दोस्तों के सामने नहर में डूबा युवक, बचाने की कोशिश रही नाकाम, मौत से परिवार में मचा कोहराम

शहाबगंज चंदौली। थाना क्षेत्र के राइट कर्मनाशा नहर (गोविंदीपुर रजवाहा नहर) स्थित पड़रिया पुल के पास रविवार को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार शुभम पेशे से बाइक मैकेनिक था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!