चकिया

11 हजार वोल्ट का तार टूटकर घर पर गिरा, करंट से 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलसी

जर्जर बिजली लाइन बनी हादसे की वजह, ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

चकिया (चंदौली)। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बरहुआ, मजरा भटपुरवा में रविवार सुबह जर्जर विद्युत लाइन एक बड़े हादसे का कारण बन गई। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक मकान की टीनशेड पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से घर के आंगन में काम कर रही 14 वर्षीय किशोरी सभ्या मौर्य गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार भटपुरवा निवासी नरसिंह मौर्य की पुत्री सभ्या मौर्य रविवार सुबह करीब आठ बजे घर के आंगन में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकान की टीनशेड पर गिर गया। टीनशेड में करंट उतरने से किशोरी उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि चकिया फीडर से सैदूपुर बाजार और आसपास के गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर तार ढीले होकर सीधे मकानों और टीनशेड के ऊपर से गुजर रहे हैं। पोलों के बीच की दूरी अधिक होने के कारण तारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उनके टूटने का खतरा हमेशा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जर्जर तार बदलने तथा लाइन की मरम्मत कराने की शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय लापरवाही के कारण पहले भी तार टूटने और पोल क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के स्थायी समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र की पूरी जर्जर हाईटेंशन लाइन का सर्वे कराकर तत्काल तार बदले जाएं, पुराने पोलों की मरम्मत की जाए तथा मकानों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही मामले में विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!