चकिया

25 हजार का इनामी गोतस्कर को नोएडा से दबोचने में शहाबगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गोतस्कर नेटवर्क से जुड़ा वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस हत्थे, छ: मुकदमों का है आरोपी, नोएडा में छिपकर कर रहा था मजदूरी का काम

शहाबगंज/चन्दौली।गोवध के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को शहाबगंज पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के कासना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित शहाबगंज पुलिस टीम ने थाना शहाबगंज पर दर्ज मु0अ0सं0 118/2025 से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सरवन कुमार उर्फ श्रवण (29 वर्ष),पुत्र सेवालाल,निवासी बसिला,थाना व जिला चन्दौली को जे.आर.बी. इंटरप्राइजेज,थाना कासना,जनपद गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया।आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम,पशु क्रूरता अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका संबंध कथित गौतस्कर गोलू यादव से था।उसने स्वीकार किया कि वह स्वयं गोवंश से लदे वाहन नहीं चलाता था,बल्कि आगे चलकर रास्ते की निगरानी करता था और पुलिस की गतिविधियों की सूचना देता था।इसके बदले उसे तस्करी से होने वाली कमाई में हिस्सा मिलता था।उसने यह भी बताया कि वह कभी बैंक खाते के माध्यम से तो कभी नकद धनराशि देकर कथित गौतस्करों की आर्थिक सहायता करता था।आरोपी का कहना है कि गोलू यादव की मृत्यु के बाद उसने इस गतिविधि से दूरी बना ली और वर्तमान में नोएडा में रहकर मजदूरी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार सरवन कुमार के विरुद्ध चन्दौली एवं बलुआ थानों में मारपीट, गोवध,पशु क्रूरता,गैंगस्टर तथा आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं,जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा उपनिरीक्षक राजेन्द्र नाथ सिंह,उपनिरीक्षक अमित मिश्रा,हेड कांस्टेबल इरशाद अंसारी तथा कांस्टेबल आफताब अहमद,नियाज अहमद,विपुल वर्मा और बृजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!