चकिया

हृदय गति रुकने से प्राथमिक विद्यालय पड़रिया के सहायक अध्यापक मोहम्मद नईम का आकस्मिक निधन

2016 से प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में थे तैनात, शिक्षा विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर

शहाबगंज (चन्दौली एक्सप्रेस)।
शहाबगंज विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में कार्यरत सहायक अध्यापक मोहम्मद नईम का गुरुवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग, शिक्षक समुदाय और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

मोहम्मद नईम मूल रूप से फतेहपुर जनपद के निवासी थे। वर्ष 2016 से वह प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। अपने सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के कारण वे सहकर्मियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए।

उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मोहम्मद नईम का असमय निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!