चंदौली

श्रावण मास को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

डीएम और एएसपी सदर ने पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा इंतजाम समय से पूरे करने पर जोर

चंदौली एक्सप्रेस | चंदौली
आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर ने की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आवश्यक नागरिक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रमुख मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, डायवर्जन, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कांवड़ मार्गों पर गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, खुले नालों को ढंकवाया जाए तथा पूरे मार्ग पर स्वच्छता और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने कहा कि श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। प्रमुख मंदिरों, कांवड़ मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा तथा पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!