चकिया

शहाबगंज पीएचसी की बंद हेल्थ एटीएम मशीन एक सप्ताह में होगी चालू

विधायक कैलाश आचार्य ने सीएमओ को दिए निर्देश

शहाबगंज।स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लंबे समय से रखी पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन को शीघ्र संचालित कराने की दिशा में पहल तेज हो गई है।क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) से दूरभाष पर वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर हेल्थ एटीएम मशीन को चालू कराने का निर्देश दिया है।शुक्रवार को भाजपा नेता प्रेम नारायण सिंह उर्फ मंटू सिंह ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें बताया कि शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित हेल्थ एटीएम मशीन काफी दिनों से खराब होने से रखी हुई है।क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी त्वरित जांच सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी से बातचीत कर मशीन को जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश दिए।

हेल्थ एटीएम मशीन के पुनः शुरू होने के बाद मरीजों को वजन, लंबाई बीएमआई (BMI),बॉडी फैट, शरीर का तापमान, रक्तचाप,ऑक्सीजन स्तर (SpO₂),पल्स रेट, ब्लड शुगर,HbA1c, हीमोग्लोबिन,लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल), यूरिक एसिड,डेंगू, मलेरिया,टाइफाइड एवं एचआईवी जैसी रैपिड जांच,ईसीजी,फेफड़ों की कार्यक्षमता (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट),आंखों की रोशनी, कलर ब्लाइंडनेस,मूत्र एवं गर्भावस्था परीक्षण जैसी अनेक जांचें कुछ ही मिनटों में उपलब्ध हो सकेंगी।जिससे चिकित्सकों को भी इलाज करने में सुविधा होगी।
इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को निजी पैथोलॉजी और अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा कम समय में जांच रिपोर्ट मिलने के साथ अनावश्यक आर्थिक खर्च से भी राहत मिलेगी।

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि शहाबगंज क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी से बात की गई है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर इसे चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक ही मिलें,ताकि उन्हें इलाज और जांच के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं भाजपा नेता प्रेम नारायण सिंह उर्फ मंटू सिंह ने विधायक के त्वरित हस्तक्षेप पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हेल्थ एटीएम मशीन शुरू होने से शहाबगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और समय व धन दोनों की बचत होगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!