चकिया

रोटावेटर धंसते ही पलटा ट्रैक्टर, 18 वर्षीय युवक की दबकर मौत, गांव में मातम

रोटावेटर बना हादसे की वजह, ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

इलिया (चंदौली)। इलिया थाना क्षेत्र के बेलावर गांव की पिछवारी हरिजन बस्ती में शुक्रवार को खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खेत में रोटावेटर से जुताई करने जा रही थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार बेलावर के पिछवारी गांव निवासी रमेश के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराई जा रही थी। ट्रैक्टर को परिवार का ही राजन चला रहा था, जबकि ट्रैक्टर पर साजन और 18 वर्षीय पवन कुमार भी बैठे हुए थे। जुताई के दौरान अचानक रोटावेटर खेत में गहराई तक धंस गया। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर पलट गया।

ट्रैक्टर पलटते ही उस पर बैठा पवन कुमार नीचे दब गया।साजन दूर जाकर गिर गया हादसा होते ही खेत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे पवन कुमार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ ही क्षणों में खुशहाल माहौल मातम में बदल गया। मृतक पवन कुमार की असमय मौत से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इस संबंध में सैदूपुर चौकी प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि तहरीर मिलती है तो नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!