चंदौली

लखनऊ में डॉ. राम अधार जोसेफ ने किसान कांग्रेस पूर्वी जोन प्रदेश अध्यक्ष का संभाला कार्यभार ,राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुआ पदभार ग्रहण

संगठन विस्तार और किसानों के मुद्दों पर संघर्ष का लिया संकल्प

चंदौली ! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, लखनऊ में रविवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में चंदौली जनपद के चकिया विधानसभा एवं सोनभद्र लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता एवं समाजसेवी डॉ. राम अधार जोसेफ ने उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन प्रदेश अध्यक्ष के पद का विधिवत शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में पूरे उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राम अधार जोसेफ के नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस का संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान संगठन को गांव-गांव, मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर तक विस्तार देने तथा किसानों के हितों के लिए संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया।
समारोह में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा शशि उपाध्याय,प्रदीप मिश्रा, विनोद सिंह, यशवंत मौर्य, लल्लन सिंह ,सरोज चौबे,सहित विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी नेताओं ने डॉ. राम अधार जोसेफ को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।

किसानों की आवाज को और बुलंद करेगा संगठन : अखिलेश शुक्ला

किसानों के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता देंगे : डॉ. राम अधार जोसेफ

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में डॉ. राम अधार जोसेफ ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, फसलों का उचित मूल्य दिलाने, समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, सिंचाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले, विधानसभा, ब्लॉक और बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं, किसानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान हितों से जुड़े हर मुद्दे पर संगठन सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा और किसानों की आवाज को मजबूती से बुलंद करेगा।
समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर किसान कांग्रेस को मजबूत बनाने, किसानों के अधिकारों की रक्षा करने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!