चकिया

शहाबगंज थाने में भावुक पल: 40 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही को दी गई भावभीनी विदाई

ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल रहे रामचन्द्र साही, सम्मान के साथ हुए सेवानिवृत्त

शहाबगंज, चंदौली। शहाबगंज थाना परिसर में शनिवार को उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। करीब चार दशक तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए रामचन्द्र साही को अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) शतीष शुक्ल ने कहा कि रामचन्द्र साही ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली और व्यवहार आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस सेवा समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का कार्य है। रामचन्द्र साही ने इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।
थाना प्रभारी निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि रामचन्द्र साही का अनुभव, सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी विभाग की अमूल्य धरोहर होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक प्रेम सिंह, संतोष सिंह, कमलाकांत यादव, हेड मुहर्रिर चन्द्रशेखर, प्रभाकर, इरशाद अंसारी, बालकृष्ण मौर्य, नितू भारती, मुनिराज यादव, सत्येन्द्र सिंह, लालब्रत पासवान, अजय जायसवाल, राम सूचित दूबे सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में सभी ने रामचन्द्र साही को भावभीनी विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!