चकिया

शहाबगंज के सेमरां में बंद मकान से लाखों के जेवरात चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच; हर पहलू पर हो रही पड़ताल

मुंबई से लौटी महिला के उड़ गए होश, बंद घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी

चंदौली एक्सप्रेस। शहाबगंज।थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बंद पड़े मकान में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। करीब दो माह बाद मुंबई से घर लौटी महिला ने जब मकान का ताला खोला तो अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी में रखे कीमती जेवर गायब थे। सूचना मिलते ही शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार भैसासुर निवासी संगीता पत्नी नारद का नया मकान सेमरा गांव के सिवान में स्थित है। वह पिछले लगभग दो महीने से मुंबई गई हुई थीं। बुधवार को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त है। जब उन्होंने आलमारी की जांच की तो उसमें रखे मंगलसूत्र, सोने की चेन सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच के दौरान अन्य संभावित बिंदुओं को भी शामिल किया गया है। क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग एकत्र किए हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!