चकिया

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडल संयुक्त मंत्री बने अवनीश कुमार सिंह, शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबेपुर माफी में सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षक हितों की लड़ाई को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प

चन्दौली एक्सप्रेस | चकिया
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के मंडल संयुक्त मंत्री पद पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबेपुर माफी में कार्यरत सहायक अध्यापक अवनीश कुमार सिंह के मनोनयन पर चकिया क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके विद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। इस दौरान साथियों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि अवनीश कुमार सिंह लंबे समय से शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से उठाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, ईमानदारी और समर्पण को देखते हुए उन्हें मंडल संयुक्त मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से न केवल चकिया बल्कि पूरे जनपद चन्दौली के शिक्षकों का सम्मान बढ़ा है।

इस अवसर पर मंडल संयुक्त मंत्री अवनीश कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी तथा संगठन की गरिमा और एकजुटता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद दुबे ने कहा कि संगठन में अवनीश कुमार सिंह का मनोनयन शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ मंडल के सभी शिक्षकों को मिलेगा तथा संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे शिक्षक समाज की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद दुबे के अलावा अतुल श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश भारती, विवेक सिंह, इमरान अली, ओम प्रकाश भारती, रामदिलास, ज्ञानी ओमप्रकाश, भूपेंद्र यादव, महेंद्र मौर्य, राजेश यादव, राजीव पटेल, गंगाधर गोपाल, रुचिता पांडे, शशि किरण, मीना राय, मनीषा चौधरी, राजेंद्र सोनकर, जयंत यादव, नेहा वर्मा, सरिता पाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने अवनीश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!