चकिया

चेहल्लूम पर बड़गावां में सजा अखाड़ा, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

चेहल्लूम के अखाड़े में गूंजा शौर्य, सूरतापुर और नई बस्ती के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

चंदौली एक्सप्रेस।
शहाबगंज। बड़गावां में मुहर्रम के चालीसवां पर अंजुमन गरीब नवाज कमेटी की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को चेहल्लूम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सूरतापुर चंदौली व नई बस्ती शहाबगंज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर हैरतअंगेज खेल दिखाया ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा नेता टोनी खरवार ने फीता काटकर व अखाड़े के उस्तादों को साफा बांधकर खेल का शुभारम्भ कराया। उन्होंने कहा कि चेहल्लूम का आयोजन हमें कर्बला के शहीदों की कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश याद दिलाता है।

ऐसे आयोजन हमारी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। सभी लोगों को मिल-जुलकर शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि मुहर्रम और चेहल्लूम हमें सच्चाई, इंसाफ और इंसानियत के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

कर्बला की घटना पूरी मानवता के लिए त्याग और सत्य के मार्ग पर डटे रहने का संदेश है। उन्होंने आयोजन समिति और खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र की पुरानी परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत जीवित रहती हैं। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

प्रतियोगिता में गुरुवार की रात को अंजुमन गुलजारे हैदरी मोहम्दाबाद गाजीपुर,अंजुमन गुलजारे पंजतन ऐलही व अंजुमन मखदुमिया कदीम बसिला ने चौक पर नौहा खानी कर खिराजे अकीदत पेश किया।वहीं शुक्रवार को दिन में अंजुमन कमेटी सुरतापुर चंदौली व मुस्लिम आजाद नौजवान कमेटी नई बस्ती की टीम ने लकड़ी,बनेठी,बंदिश,बाना, झूमर आदि औजारों से कला का प्रदर्शन किया।खेल को देखने के लिए गांव के साथ ही आस-पास गांव के काफी संख्या में लोग जूटे थे।इस दौरान मुख्य रूप से गुलफाम अहमद,शमशाद अंसारी,इरसाद अंसारी,रहमत अली,गुड्डू खां,अध्यक्ष महताब अहमद,अल्तजा हुसैन,राकिब,अनीज,नसीब खां,सलाहुद्दीन, आमिर,अमन,आकिब,आमिश,शमशुलहुदा आदि अंजुमन के लोग मौजूद थे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!