चकिया

पीडीए जनपंचायत में गरजे रामआसरे विश्वकर्मा, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

आरक्षण कमजोर हुआ तो वंचित समाज को होगा सबसे अधिक नुकसान : रामआसरे विश्वकर्मा

चकिया चंदौली। सोनहुल स्थित एक लॉन में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने सामाजिक भागीदारी, आरक्षण और अधिकारों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। आरक्षण केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि पिछड़े, दलित और वंचित समाज को सामाजिक न्याय व समान अवसर दिलाने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था कमजोर होने पर सबसे अधिक नुकसान वंचित वर्गों को उठाना पड़ेगा।

समाज को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान दिलाने पर जोर

रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में विश्वकर्मा समाज को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी मिली। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीडीए की अवधारणा सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और सभी वर्गों के सम्मान की बात करती है।
पूर्व मंत्री ने गाजीपुर के चर्चित निशा कांड का भी जिक्र किया और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है।

शिक्षा, रोजगार और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा पर मंथन

जनपंचायत में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता के साथ शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और संविधान में मिले अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। सभा को पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड., जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सुनील सिंह मुखिया, विवेक विश्वकर्मा, जमील अहमद, सुदामा यादव, प्रभु नारायण यादव, त्रिलोकी नाथ पासवान, डॉ. वीरेंद्र बिंद, दशरथ सोनकर,अजय यादव, अश्वनी सोनकर, सुभाष विश्वकर्मा और जीउत विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन मुस्ताक अहमद ने किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!