चकिया

प्रधानाचार्य हाय-हाय के नारों के साथ सड़क पर चक्का जाम

निलंबन की मांग को लेकर गांधी पार्क के पास धरना, डीएम-एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग

चन्दौली एक्सप्रेस चकिया (चंदौली)। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र के साथ कथित मारपीट और स्वतंत्रता दिवस के दिन उठक-बैठक कराए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग को लेकर मंगलवार को भीम आर्मी के शैलेंद्र भारती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांधी पार्क के पास सड़क पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी “प्रधानाचार्य हाय-हाय” के नारे लगाते हुए आरोपी प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग कर रहे हैं।

सड़क पर चक्का जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा। धरनारत ग्रामीणों का कहना है कि छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को बुलाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी बात नहीं सुनते और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा नहीं देते, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने छात्र और उसके परिजनों के बयान दर्ज कराने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।

बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन विद्यालय में एक छात्र रितेश मौर्य के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया था। छात्र ने प्रधानाचार्य पर बिना यूनिफॉर्म विद्यालय आने पर बाल खींचने और पीठ पर कोहनी से मारने का आरोप लगाया था। वहीं, स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें छात्रों के सामने एक छात्र को उठक-बैठक कराए जाने का दावा किया गया था।
हालांकि, छात्र से मारपीट और वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। समाचार लिखे जाने तक गांधी पार्क के पास ग्रामीणों का धरना और चक्का जाम जारी था तथा प्रदर्शनकारी डीएम और एसडीएम को मौके पर बुलाने और प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग पर अड़े हुए थे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!