चकिया

लतीफ शाह बांध के पूर्वी छोर पर तेज बहाव में नहा रहे थे सैलानी, एसडीएम विकास मित्तल ने लाउडस्पीकर से किया अलर्ट

बारिश के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम, कहा- सेल्फी और मनोरंजन के चक्कर में जान जोखिम में न डालें

चकिया, चंदौली। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लतीफ शाह बांध ओवरफ्लो हो गया है। बांध से पानी का तेज बहाव देखने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और सैलानियों की भीड़ पहुंच गई। इस दौरान कुछ सैलानी बांध के पूर्वी छोर पर बह रहे तेज पानी के बीच खतरनाक तरीके से नहाते दिखाई दिए, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

तेज बहाव के बीच लोगों के पहुंचने और नहाने की सूचना मिलते ही प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। चकिया एसडीएम विकास मित्तल मौके पर पहुंचे और बारिश में भीगते हुए स्वयं स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को तेज बहाव वाले पानी से दूर हटने की सख्त चेतावनी दी।
एसडीएम ने सैलानियों और स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बांध और आसपास के क्षेत्रों में पानी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में पानी के तेज बहाव के पास जाना बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि लोग नहाने, वीडियो बनाने या सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बांध और नदी-नालों के आसपास स्थिति तेजी से बदल सकती है। कई बार अचानक पानी बढ़ने से लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिलता है। इसलिए प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
एसडीएम के निर्देश पर बांध के आसपास निगरानी भी बढ़ा दी गई है। राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को बांध के खतरनाक किनारों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोका जा रहा है।
लतीफ शाह बांध इन दिनों बारिश के कारण ओवरफ्लो होने से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें, लेकिन किसी भी स्थिति में सुरक्षा के साथ समझौता न करें।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को तेज बहाव वाले पानी के पास न जाने दें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!