चकिया

इलाज के दौरान प्रधान पुत्र उत्कर्ष की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कथित तौर पर खुद को गोली मारने के बाद गंभीर हालत में कराया गया था भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

शहाबगंज (चंदौली) थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी ग्राम प्रधान के पुत्र उत्कर्ष की कथित तौर पर खुद को गोली मारने की घटना के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना और उसके बाद उत्कर्ष की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, उत्कर्ष को गोली सीने के बाईं तरफ लगी थी। गोली लगने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए लेकर निकले और बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उत्कर्ष की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों और गांव के लोगों को मिली, घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि उत्कर्ष की पत्नी छाया सिंह करीब 28 वर्ष की हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें लगभग छह वर्षीय पुत्री देवकी सिंह और करीब डेढ़ वर्षीय पुत्र राम शामिल हैं। पिता की असमय मौत के बाद दोनों बच्चों और पत्नी की स्थिति देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि उत्कर्ष ने कथित तौर पर यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा। फिलहाल उदयपुरा गांव में शोक का माहौल है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!