चकिया

रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, चकिया बाजार में घंटों से जाम

सहदुल्लापुर से मुहम्मदाबाद पुल तक वाहनों की लंबी कतार, लतीफशाह रोड पर भी यातायात प्रभावित

चकिया, चंदौली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ बढ़ने के कारण गुरुवार को चकिया बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और कई प्रमुख मार्गों पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।
चकिया क्षेत्र में सहदुल्लापुर से मुहम्मदाबाद पुल तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। इसके अलावा लतीफशाह रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर चार पहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है।

रक्षाबंधन के मद्देनजर बाजार में राखी, मिठाई, कपड़े और अन्य सामानों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। बाजारों में बढ़ी भीड़ के साथ वाहनों की संख्या भी अधिक होने से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। जाम में फंसे राहगीरों, वाहन चालकों और खरीदारी के लिए निकले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विशेष रूप से बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को घंटों तक रेंग-रेंग कर आगे बढ़ना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक भी जाम से बचने के लिए गलियों और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेते नजर आए, लेकिन वहां भी भीड़ के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

त्योहार के चलते चकिया बाजार में लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर ढंग से नियंत्रित किए जाने की आवश्यकता है, ताकि त्योहार की खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!