चंदौली

फायरिंग कर सोने की चेन लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

अलीनगर पुलिस व स्वाट टीम की कार्रवाई, तीन तमंचे, छह कारतूस, लूटी गई चेन, नकदी व दो बाइक बरामद

चंदौली एक्सप्रेस | चन्दौली ।

थाना अलीनगर क्षेत्र में तमंचे से फायरिंग कर सोने की चेन लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, 4,420 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में कुछ के खिलाफ पूर्व में हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जो दूसरी बाइक से रेकी और बैकअप के लिए आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने बजाज पल्सर सवार कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा निवासी अमाधपुर, थाना धानापुर और विनोद सिंह निवासी बभनियाव, थाना धीना को भी गिरफ्तार कर लिया। कमलेश के पास से तमंचा, दो कारतूस और 420 रुपये तथा विनोद के पास से एक कारतूस और 500 रुपये बरामद हुए।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!