चकिया

राज्य पुरस्कार से सम्मानित ऊषा सिंह का बीआरसी शहाबगंज पर भव्य स्वागत

शिक्षक व शिक्षामित्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया सम्मान समारोह

शहाबगंज, चंदौली। बुधवार को बीआरसी शहाबगंज परिसर में शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में राज्य पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती ऊषा सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर प्रथम के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऊषा सिंह को मिला राज्य पुरस्कार पूरे शहाबगंज और चंदौली के शिक्षक समाज के लिए गौरव की बात है।

संतोष त्रिपाठी व केशरी नन्दन जायसवाल ने कहा कि उनका सम्मान समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य का परिणाम है तथा यह अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है।
राजेश यादव ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को दिशा देने का कार्य करता है और ऐसे सम्मान शिक्षकों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
मनोज तिवारी ने कहा कि ऊषा सिंह की उपलब्धि पूरे शिक्षक समाज के लिए गौरव का विषय है और उनके कार्यों से अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
बृजमोहन सिंह ने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विशुद्धानंद ने कहा कि ऊषा सिंह की यह उपलब्धि शहाबगंज के लिए गौरव की बात है और यह समर्पित शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
अपने सम्मान पर श्रीमती ऊषा सिंह ने सभी शिक्षक साथियों एवं संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
समारोह में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती ऊषा सिंह को राज्य पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रवीण पाण्डेय, उपेन्द्र,मुसाफिर, यादवेन्द्र रावत,विकास यादव, कन्हैया गुप्ता,विमला,सैयद यूनुस,रामप्रकाश,अशोक,सत्येन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार सिंह,आदि शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह सपना ने किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!