चकिया

मिशन शक्ति की पाठशाला में बेटियों को मिला सुरक्षा का पाठ

इलिया में पुलिस ने छात्राओं को बताया- डरें नहीं, सजग रहें और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं

चंदौली एक्सप्रेस | इलिया
बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इलिया में थाना प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी एसआई असगर अली ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में घबराने के बजाय अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता लें।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच की पहचान, साइबर फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, महिला उत्पीड़न एवं शोषण के खिलाफ कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता सेवाओं का उपयोग कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

पुलिस टीम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। जागरूक बेटियां ही सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं।

इस दौरान एसआई रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमर सिंह, धर्मेंद्र एवं महिला कांस्टेबल शकुंतला सहित थाना प्रशासन की टीम मौजूद रही। वहीं विद्यालय के प्रबंधक राधा कृष्णन जायसवाल, शुभम जायसवाल, सुनील गुप्ता, मोहम्मद सलाउद्दीन, रेखा गुप्ता, रेनू चौहान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों की सराहना की। छात्राओं ने भी सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!