चकिया

15 सितंबर को किसान सभा का धरना-प्रदर्शन, सड़कों की बदहाली और खाद की किल्लत समेत उठेंगे कई मुद्दे

सहकारी समिति से जुलूस निकालकर शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पहुंचेंगे किसान, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को भेजेंगे मांगपत्र

शहाबगंज। क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बाढ़-बरसात से बर्बाद फसलों के मुआवजे, खाद की उपलब्धता सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा की ओर से 15 सितंबर को साहिबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान सभा के कार्यकर्ता सहकारी समिति शाहगंज से जुलूस निकालकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचेंगे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित तथा जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बरसात और बाढ़ से कई गांवों की सड़कें कटकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे आवागमन में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की प्रमुख मांगों में भूसी-भोड़सर-साहिबगंज मार्ग की मरम्मत, केरायगांव-जेगुरी मार्ग का शीघ्र निर्माण तथा बरसात-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सभी सड़कों की मरम्मत शामिल है। इसके अलावा सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, बाढ़ और बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांग भी की जाएगी।

किसान सभा ने बाढ़ और बरसात में गिरे मकानों के पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, लंबे समय से रुकी वृद्धावस्था पेंशन तत्काल जारी करने तथा महंगाई पर रोक लगाने की मांग भी उठाई है।

जिला मंत्री लालचंद सिंह ने बताया कि धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पिछले दो दिनों से क्षेत्र के कई गांवों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!