चकिया

डुमरी में मांगों को लेकर रिंकू भारती का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

तहसीलदार व बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, मांगों पर कार्रवाई शुरू होने तक अनशन समाप्त करने से किया इनकार

शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ग्राम संघर्ष समिति के नेतृत्व में रिंकू भारती का आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अनशनकारी से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन रिंकू भारती अपनी मांगों पर अड़े रहे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर विद्यालय तक जाने वाले रास्ते और दलित बस्ती की नाली का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान संतोष गोड़ को दलित बस्ती की नाली की तत्काल सफाई कराने तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।

वहीं तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थल के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देश लेखपाल को दिया। अधिकारियों की ओर से मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद अनशनकारी ने कहा कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

रिंकू भारती ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जब तक मांगों से संबंधित कार्य मौके पर शुरू नहीं कराया जाता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता के दौरान उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी को भी मौके पर बुलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अनशन स्थल पर नंदलाल, तिलकू, शिवशंकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!