चकिया

एसआईआर के विरोध में 24 अक्टूबर को चकिया में प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और मुकदमा चलाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

चकिया (चंदौली)। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर 24 अक्टूबर 2026 को चकिया में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश किसान सभा के झंडे और बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग उठाई जाएगी। इसके साथ ही नागरिकों का मताधिकार बहाल करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।

उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट ने प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी चकिया को सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी मांगों और चिंताओं से राष्ट्रपति को अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नागरिकों के मताधिकार की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसी उद्देश्य से किसान सभा एसआईआर को रद्द करने और मताधिकार बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।

लालचंद एडवोकेट ने संयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटक दलों, किसान संगठनों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी घटक दलों की भागीदारी से आंदोलन को मजबूती मिलेगी और मांगों को प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा सकेगा।

24 अक्टूबर को होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर किसान सभा ने अपने समर्थकों और संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों से एकजुट होकर भाग लेने का आह्वान किया है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!