चकिया

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति घोषित, राजेश सिंह ‘मुन्नू’ बने जिला उपाध्यक्ष

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह समेत कई लोगों ने दी बधाई, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद

चंदौली एक्सप्रेस।
संवाददाता – इबरार अली

शहाबगंज चंदौली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की चंदौली जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद जारी सूची में जिले के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें राजेश सिंह ‘मुन्नू’ को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

जारी सूची के अनुसार, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामाशीष पाल की संस्तुति के बाद जिला कार्यसमिति का गठन किया गया है। कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष और मीडिया संयोजक सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

जिला उपाध्यक्ष पद पर राजेश सिंह ‘मुन्नू’ के साथ शैलेन्द्र सिंह (नन्हे), संतोष जायसवाल, आशीष सिंह (छोटू), अजीत पाण्डेय, रोशननाथ सिंह, अजय दत्त उपाध्याय और विरेंद्र सिंह राय को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में रोशन सिंह, मृत्युञ्जय मौर्य और संदीप सिंह को नामित किया गया है।

इसी क्रम में जिला मंत्री पद पर राजेश सिंह (सोनू), अरुण सिंह, सत्यप्रकाश बिन्द, देवेंद्र चौहान, गंगाराम मौर्य, रविन्द्र प्रताप सिंह (रवि), शशांक पाण्डेय और सिद्धनाथ तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामप्रकाश राय को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि श्यामबिहारी पाल और रितेश विहार को जिला सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जिला मीडिया संयोजक के रूप में विजय कुमार सिंह (लोह सिंह) तथा जिला सह मीडिया संयोजक के रूप में आशुतोष दुबे और अभिषेक मिश्रा को शामिल किया गया है।

राजेश सिंह ‘मुन्नू’ को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, श्यामजी सिंह, सोनू सिंह और विकास सिंह ‘बिक्कू’ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजेश सिंह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!