चकिया

25 हजार का इनामिया गोतस्कर इंदौर से गिरफ्तार

इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी

इलिया चंदौली। गोवध एवं पशु तस्करी से जुड़े मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित गोतस्कर को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया चंदन कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 85/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुल रहीम अंसारी पुत्र अब्दुल अजीज अंसारी निवासी पवनपुरी कालोनी, पालदा नाका, थाना आजाद नगर, जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय में उपस्थित न होने और गिरफ्तारी से बचने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पुलिस की सतत निगरानी के आधार पर उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश के इंदौर में प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में गोतस्करी और संगठित अपराध में शामिल अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल तथा कांस्टेबल अतुल सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की अधिकारियों ने सराहना की है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!