चकिया

शहाबगंज के केरायगांव में हरियाली का संकल्प, जनभागीदारी से हुआ पौधरोपण अभियान

पौधरोपण के साथ संरक्षण का भी लें संकल्प: विधायक कैलाश आचार्य

शहाबगंज (चंदौली)। प्रदेश सरकार के वृहद पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को विकास खंड शहाबगंज के केराय गांव में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की सहभागिता से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी करें, ताकि वे बड़े होकर वृक्ष बन सकें। उन्होंने पौधरोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने पर बल दिया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सकेगा।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विकास खंड क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराया जा रहा है और इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, राजन सिंह, ग्राम प्रधान पूनम देवी, चंद्रबली सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!