चंदौली प्रशासन

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: एक साथ पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन रखना अब नियम विरुद्ध

चंदौली प्रशासन सख्त: दोहरा कनेक्शन मिला तो होगी कार्रवाई, एलपीजी सलेंडर अनिवार्य

चंदौली: केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अहम निर्णय लिया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार अब कोई भी उपभोक्ता एक साथ पाइप्ड नेचुरल गैस और घरेलू गैस सिलेंडर दोनों कनेक्शन नहीं रख सकेगा। इस नई व्यवस्था को “एक घर, एक गैस सिस्टम” के रूप में लागू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करना है।
मंत्रालय के अनुसार, कई स्थानों पर यह देखा गया कि उपभोक्ता दोनों गैस सुविधाओं का लाभ ले रहे थे, जिससे गैस आपूर्ति प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था। साथ ही सब्सिडी का भी अनुचित लाभ उठाए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। ऐसे में यह आवश्यक हो गया था कि गैस वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक गैस कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!