चकिया

पानी में खुदाई का ‘चकिया मॉडल’!

भरी बरसात में बंधी, नाला-बाहों की खुदाई और चकरोड पर मिट्टी कार्य—एनएमएमएस पर दर्ज हो रही मजदूरों की हाजिरी

सवालों के घेरे में सरकारी कार्य: क्या चकिया की बंधियां सूख गईं, नाले-बाहों से पानी गायब हो गया और खेतों से धान की फसल?

चन्दौली एक्सप्रेस चकिया।

चकिया विकासखंड में सरकारी विकास कार्यों का एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसे देखकर सवाल उठना लाजिमी है। एक ओर सितंबर में लगातार बारिश का दौर जारी है, खेतों में धान की फसल खड़ी है और गांवों के नाले-बाहों में पानी मौजूद है, वहीं दूसरी ओर सरकारी रिकॉर्ड में बंधी खुदाई, डौला मरम्मत, नाला खुदाई-सफाई, बाहा सफाई और चकरोड पर मिट्टी कार्य दर्ज हैं। इतना ही नहीं, 20 सितंबर के ऑनलाइन रिकॉर्ड में संबंधित कार्यों पर मजदूरों की उपस्थिति भी दर्ज दिखाई दे रही है।

ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर में राजा प्रजापति के घर के पास बंधी खुदाई व डौला मरम्मत का कार्य दर्ज है। इसका वर्क कोड 3171006031/LD/958486255824935277 है और मस्टररोल संख्या 3126, 3127 व 3128 पर 30 मजदूर दिखाई दे रहे है।

इसी तरह रामपुर कला में भरतिपुर सैफन से इस्माइलपुर बॉर्डर तक बाहा सफाई का कार्य दर्ज है। यहां वर्क कोड 3171006057/IC/958486255823691670 के तहत मस्टररोल 3350 से 3355 तक 51 मजदूर दर्ज हैं।

मैनपुर में चुन्नी बाबा से मनई बॉर्डर तक नाला खुदाई व सफाई का कार्य दर्ज है। वर्क कोड 3171006056/IC/958486255823750497 के तहत मस्टररोल 3259 से 3265 तक ऑनलाइन 62 मजदूर दिखाई दे रहे हैं।

वहीं सोता में जनार्दन पाठक के खेत से उमाकांत के खेत तक चकरोड पर मिट्टी कार्य दर्ज है। इसका वर्क कोड 3171006/RC/YD/958486255824262216 है और मस्टररोल 3224 से 3228 पर 44 मजदूर दर्ज हैं।

अब सवाल पानी से है या कागज से?

क्या विकसित हो गई पानी के अंदर काम करने वाले मजदूरों की तकनीक?

एक बार एसी कमरे से निकलकर मौके तक जाइए साहब!

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!