चंदौली

चौकीदारों को साइकिल देकर किया गया सशक्त, ग्रामीण पुलिसिंग को मिलेगी नई धार

एसपी आकाश पटेल बोले—सूचना तंत्र मजबूत होगा, अपराध नियंत्रण में आएगी तेजी

चंदौली।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में चौकीदारों को साइकिल वितरित की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों से आए चौकीदारों को साइकिल प्रदान कर उन्हें उनके दायित्वों के प्रति और अधिक सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। वे गांव-गांव में रहकर स्थानीय गतिविधियों पर नजर रखते हैं और समय-समय पर पुलिस को अहम सूचनाएं उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में उनकी सक्रियता और तत्परता सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण से चौकीदारों को अपने कार्यक्षेत्र में आवागमन में काफी सुविधा होगी, जिससे वे अधिक तेजी और दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!