चकिया

जाम नालियों ने बढ़ाई मुसीबत,हल्की बारिश में ही डूब जाती है लेवा-इलिया मार्ग,जलजमाव से राहगीर परेशान

,जिम्मेदार बेखबर

शहाबगंज (चंदौली)

।स्थानीय कस्बे के समीप शहाबगंज-लेवा इलिया मार्ग पर हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।सड़क के दोनों ओर नालियां बनी हुई हैं,लेकिन लंबे समय से उनकी सफाई नहीं होने के कारण वे पूरी तरह जाम पड़ी हैं।नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है,जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।बरसात के दौरान सड़क पर जमा पानी के कारण पूरा मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगता है।सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन धीरे-धीरे गुजरने को मजबूर होते हैं।कई बार तेज रफ्तार वाहन गंदा पानी उछाल देते हैं,जिससे पैदल चल रहे लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं।इसे लेकर अक्सर राहगीरों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी बन जाती है।सबसे अधिक परेशानी महिलाओं,स्कूली बच्चों,बुजुर्गों और मरीजों को होती है।महिलाओं को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है,जबकि बुजुर्गों और बच्चों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है।बाइक सवारों को भी जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका सताती रहती है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!