चकिया वीडियो

लगातार बारिश से शहाबगंज के कई गांवों में जलप्लावन, हजारों बीघे फसल प्रभावित

लगातार बारिश से खिलची ड्रेन उफनाई, कई गांवों में घुसा पानी; फसल डूबने से किसान चिंतित

शहाबगंज। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते शहाबगंज विकासखंड के कई गांवों में जलप्लावन की स्थिति गंभीर हो गई है। खिलची, घोड़सारी, बरियारपुर, इमिलिया, हड़ौरा, पस्थुआं, जिगिना, कवलपुरवां और रजडीहां समेत कई गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। खेतों में पानी जमा होने से धान की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सीहर, बेन, लेहरा, बिशुनपुरवां, कलानी, धनरियां और नेनवां सहित ऊपरी क्षेत्र के गांवों से निकलने वाला पानी खिलची ड्रेन में पहुंचता है। लगातार बारिश के कारण ड्रेन में पानी का दबाव काफी बढ़ गया है। पानी की अधिक मात्रा होने के कारण ड्रेन कई स्थानों पर ओवरफ्लो होने की स्थिति में पहुंच गई है। इससे आसपास के खेतों में पानी फैल रहा है और निचले क्षेत्र के गांवों में जलभराव बढ़ता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस वर्ष खिलची ड्रेन की सफाई कराई गई थी, लेकिन निचले हिस्से में करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में पर्याप्त सफाई नहीं हो सकी। इस हिस्से में जगह-जगह झाड़-झंखाड़ और मिट्टी जमा होने से पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का दबाव बढ़ने पर यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वहीं ड्रेन के दोनों ओर तटबंध पर्याप्त ऊंचे नहीं होने के कारण भी पानी खेतों की ओर फैल रहा है।
जलभराव की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार मुहम्मद आरिफ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस समय पानी का दबाव अधिक है। पानी की निकासी पर हर समय नजर रखने के लिए संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया गया है। साथ ही स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश जारी रहने पर जलभराव और बढ़ सकता है। कई किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई है, जबकि कुछ खेतों में रोपाई का कार्य भी प्रभावित हुआ है। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से खिलची ड्रेन की पूरी सफाई कराने, अवरोध हटाने तथा तटबंधों को आवश्यकतानुसार ऊंचा कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके।

फिलहाल प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को भी जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!