चंदौली

धमकी देकर जबरन वसूली का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

धानापुर पुलिस की कार्रवाई में लाखों के गहने व नकदी बरामद

चन्दौली, जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में धमकी देकर जबरन वसूली के एक मामले का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने करीब ₹3 लाख मूल्य के गहने और ₹1,00,350 नकद बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को प्रसादपुर निवासी घनश्याम यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही मोहित यादव और नीरज यादव उनकी पुत्री को लगातार जान से मारने की धमकी देकर गहने और नकदी की मांग कर रहे थे। भय के कारण पीड़िता ने घर में रखे अपनी माता के गहने और करीब एक लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इस आधार पर थाना धानापुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कई दिनों से पीड़िता को डरा-धमका रहे थे और उससे जबरन गहने व पैसे ले लिए थे। बरामद धनराशि का कुछ हिस्सा वे खर्च कर चुके थे, जबकि शेष गहनों को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना धानापुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!