चकिया

धरने पर बैठे किसान, अधूरे छलका निर्माण से सिंचाई बाधित होने का आरोप

मानक के अनुसार ऊंचाई बढ़ाने की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क जाम की चेतावनी

चकिया (चंदौली)। चकिया क्षेत्र के पचवनिया पुल के पास रविवार को पचवनिया, केराडीह, वीरपुर, और ठेकहा गांव के किसानों ने सिंचाई की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि पुल के पास टूटा हुआ छलका (सिंचाई संरचना) चार-पांच माह पहले निर्माण के लिए तोड़ा गया था, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका। जो नया छलका बनाया गया है, उसकी ऊंचाई मानक से काफी कम है, जिससे नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

किसानों का कहना है कि धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन पानी नहीं मिलने से खेत सूखे पड़े हैं। कई किसानों की धान की नर्सरी भी सूखने लगी है। यदि जल्द ही छलका को मानक के अनुसार ऊंचा नहीं किया गया तो हजारों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई प्रभावित होगी और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

धरने में शामिल उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट ने कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी है। उन्होंने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने तथा छलका को मानक के अनुसार ऊंचा कराने की मांग की।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सड़क जाम सहित अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन भी किए जाएंगे। धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सिंचाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की, ताकि धान की रोपाई समय पर पूरी हो सके।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!