चकिया

पीडीए जन जागरण कार्यक्रम में जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना

सुल्तानपुर में पीडीए जन जागरण कार्यक्रम, रामकिशुन यादव ने साधा सरकार पर निशाना

शहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र के ग्राम सभा सुल्तानपुर (नसोपुर) में शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन जागरण कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं तथा संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि विकास कार्यों के दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं का भी समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। रामकिशुन यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम और धर्म की राजनीति करती है तथा संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, भाईचारा और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत है। पीडीए समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जब भी जनता को उनकी आवश्यकता होगी, वह हर समय उनके साथ खड़े मिलेंगे। साथ ही दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

इस दौरान टोनी खरवार, प्रमोद यादव, रामप्रवेश यादव, सुरेंद्र चौहान, दशरथ सोनकर ,अशोक केशरी एवं प्रभु दयाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मारकंडे चौहान ने की तथा संचालन महमूद आलम ने किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!