चकिया

चकिया प्रीमियर लीग के मैत्री क्रिकेट मुकाबले में पत्रकार टीम बनी चैंपियन

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,खेल भावना से खेलने की अपील

चकिया। नगर के कालिकाधाम कॉलोनी में चकिया प्रीमियर लीग (CPL) की ओर से एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस प्रशासन, पत्रकार, व्यापार मंडल एवं एडवोकेट टीमों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चकिया नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

पहले मैच में पत्रकार टीम की शानदार जीत

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार टीम के बीच खेला गया। आठ ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन की टीम ने 53 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी पत्रकार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र पांच ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पत्रकार टीम की ओर से वैभव मिश्रा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

एडवोकेट टीम ने व्यापार मंडल को हराया

फाइनल मुकाबले में पत्रकार टीम बनी चैम्पियन

फाइनल मुकाबला पत्रकार एवं एडवोकेट टीम के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवोकेट टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार टीम ने कड़े संघर्ष के बीच सातवें ओवर में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मुकाबले में रोमांच बना रहा और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले अमन को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

विजेता एवं उपविजेता टीम को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि गौरव श्रीवास्तव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने खेल भावना के साथ खेलने और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने की बात कही।

मुख्य अतिथि ने खेल को बताया युवाओं का भविष्य

बड़ी संख्या में मौजूद रहे खेल प्रेमी

इस दौरान मुस्ताक अहमद, अजय गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, प्रदीप एडवोकेट, आशुतोष मिश्रा, मोहन पांडेय, वैभव मिश्रा, सद्दाम खान, लोकेश पांडेय, इबरार अली, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, योगेन्द्र कुमार सिंह, प्रीतम बागी, देवा, अरुण,आमिर ,हस्सान खां,गप्पू, सन्नी ,पवन,चंदन,विकास पांडेय,सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।मैच में अम्पायर की भूमिका हरिहर प्रसाद ने निभाई।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!