चकिया किसान

बाढ़ निकासी को लेकर किसान विकास मंच ने उठाई आवाजअधिकारियों ने किया क्षेत्र का सघन निरीक्षण

तीन ह्यूम पाइप लगने से कई गांवों के किसानों को मिली राहत

शहाबगंज, चंदौली। क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद उत्पन्न बाढ़ और जलभराव की समस्या को लेकर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बृजेश तिवारी और अवर अभियंता रत्नेश कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर जलनिकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने लेहरा शाखा और घोड़सारी माइनर का सघन दौरा कर पानी के प्रवाह तथा जलनिकासी में आ रही बाधाओं की जानकारी ली।
किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बारिश के दौरान क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में पानी भर जाने से किसानों को काफी परेशानी होती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक खेतों में जमा रहता है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है।

तीन ह्यूम पाइप लगाकर जलनिकासी का रास्ता हुआ साफ

इधर लोक निर्माण विभाग ने पहाड़पुर-गोविंदीपुर मार्ग पर बड़े आकार के तीन ह्यूम पाइप लगाकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की। इससे मसोईं, भैंसासुर और भोड़सर गांवों के खेतों में जमा बाढ़ के पानी की निकासी का रास्ता साफ हुआ। साथ ही मार्ग पर आवागमन भी सुचारु हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था होने से किसानों ने राहत की सांस ली और विभागीय कार्रवाई की सराहना की।

घोड़सारी माइनर की सफाई की मांग

किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से घोड़सारी गांव में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए माइनर की सफाई कराने की मांग दोहराई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि माइनर में जगह-जगह अवरोध होने के कारण बारिश के समय पानी का प्रवाह प्रभावित होता है। इसके अलावा कई स्थानों पर अनियमित तरीके से लगाए गए सिंगल ह्यूम पाइप भी जलप्रवाह में बाधक बने हुए हैं।
कार्यकर्ताओं ने इन पाइपों को हटाकर पर्याप्त क्षमता वाले पाइप लगाए जाने की मांग की। इस पर लोक निर्माण विभाग की टीम ने माइनर क्रासिंग के लिए लगाए गए सिंगल ह्यूम पाइप की मौके पर नापी कराई। विभाग ने डबल ह्यूम पाइप लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

स्थायी समाधान की मांग

किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि क्षेत्र में हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में केवल तत्काल पानी निकालने के बजाय जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था किया जाना जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण करने और समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों का आभार जताया।
उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से भी फोन के माध्यम से क्षेत्र की बाढ़ समस्या पर विशेष फोकस करते हुए माइनरों की सफाई, अवरोध हटाने और पर्याप्त क्षमता वाले ह्यूम पाइप लगाने की मांग की।
इस दौरान रमेश सिंह, राम अवध सिंह, मंटू सिंह, उमाशंकर दूबे, अखिलेश तिवारी, राम ललित तिवारी, गब्बर बिंद, राजकुमार सिंह, राजेंद्र दूबे, पप्पू दूबे, कन्हैया सिंह, कुमार शाह सहित किसान विकास मंच के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
किसान

बोरा नदारत, अंगूठा भी अधूरा—धान खरीद में खरौझा से तियरी तक गड़बड़ी

इलिया (चंदौली)। धान खरीद व्यवस्था में व्यापक अनियमितता का मामला सामने आया है। सहकारी समिति खरौझा पर जहां एक सप्ताह
error: Content is protected !!