चकिया

चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

मजदूरी के पैसे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल

चकिया : चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना चकिया में मुकदमा संख्या 96/2026 के तहत धारा 109(1), 352 और 351(2) बीएनएस में केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर सिकंदरपुर मोड़ से तीनों आरोपियों—लालचंद पुत्र हरीराम, सरोज पुत्र लालचंद और पांचू पुत्र लालचंद—को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी जलालपुर गांव के ही निवासी हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि मजदूरी के पैसे को लेकर उनका संतोष बिंद से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उन्होंने गुस्से में आकर संतोष को मारने की नीयत से हमला किया था।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। इस मामले में पुलिस की सक्रियता से जहां पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है, वहीं क्षेत्र में अपराधियों के बीच भी सख्त संदेश गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी: थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक भग्गू सिंह, हेड कांस्टेबल ज्ञानप्रकाश यादव और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!