चंदौली

चन्दौली पुलिस का बड़ा प्रहार: 30 लाख का गांजा बरामद, महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

बबुरी व मुगलसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

चन्दौली। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्दौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक महिला समेत कुल 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया गया है।

बबुरी में पिकअप से 103 किलो गांजा बरामद, छत्तीसगढ़ कनेक्शन उजागर

मुगलसराय में अर्टिगा से 3 तस्कर दबोचे, महिला भी शामिल

वहीं थाना मुगलसराय पुलिस ने जीटी रोड स्थित मेडविन हॉस्पिटल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार (MH01BY2330) को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर राहुल तिवारी (बक्सर), हेमन्त सरोज (प्रतापगढ़) और मंजू देवी (गया) को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 8 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी क्षेत्र में छोटे-छोटे पैकेट में बेचता था। इस मामले में मु0अ0सं0 183/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दोनों थानों की पुलिस टीम का सराहनीय कार्य, अभियान रहेगा जारी

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र (थाना बबुरी) व स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ निरीक्षक रामजनम यादव, उ0नि0 आशीष मिश्रा, हे0का0 आनन्द सिंह, आशुतोष सिंह, प्रेम प्रकाश यादव, का0 अजीत सिंह, मनोज यादव, मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
वहीं मुगलसराय पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उ0नि0 अजय कुमार, उ0नि0 शिव पूजन बिन्द, हे0का0 सुशील यादव, अभिषेक दूबे, अभिषेक यादव, म0हे0का0 निर्मला मौर्या, सुनीता यादव व का0 अरविन्द सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने दोनों मामलों में पिकअप व अर्टिगा वाहन जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!