चकिया

शहाबगंज में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर सीज

ब्लाक मुख्यालय के समीप रात में चला अभियान, अवैध खनन व परिवहन पर कसा शिकंजा

शहाबगंज (चंदौली)। अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग ने बुधवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार खनन अधिकारी प्रदीप राज के निर्देश पर बुधवार की देर रात क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ब्लॉक मुख्यालय के समीप खनिजों के संदिग्ध परिवहन की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तीन ट्रैक्टर मिट्टी लदे हुए पाए गए, जो बड़गावां क्षेत्र से अवैध रूप से खनन कर निजी कार्य के लिए ब्लॉक मुख्यालय की ओर जा रहे थे।

अधिकारियों द्वारा जब वाहन चालकों से खनन एवं परिवहन से संबंधित वैध अनुमति पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वे कोई संतोषजनक अभिलेख नहीं दिखा सके। इसके बाद खनन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया।
खनन अधिकारी प्रदीप राज ने बताया कि बिना अनुमति मिट्टी का खनन एवं परिवहन पूरी तरह अवैध है। शासन के निर्देशों के क्रम में ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पकड़े गए तीनों ट्रैक्टरों को शहाबगंज थाने भेजकर सीज करा दिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!