चकिया

ठेकहां में सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने किया छठ घाट का लोकार्पण, ग्रामीणों में खूशी

सांसद निधि से बने छठ घाट का लोकार्पण, बोले सांसद- आस्था और सुविधा दोनों का ध्यान

शहाबगंज। क्षेत्र के ठेकहां गांव में रविवार को लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर समाजवादी पार्टी सांसद निधि से निर्मित छठ घाट का सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। छठ घाट के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पहले छठ व्रतियों को घाट की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नए छठ घाट के निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और पर्व को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से मनाया जा सकेगा।
सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के हित में लगातार कार्य कर रही है। विकास कार्यों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना समाजवादी पार्टी और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

कार्यक्रम के बाद सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ठेकहां गांव के प्रधान सजाउद्दीन के आवास पर पहुंचे, जहां प्रधान सजाउद्दीन ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद का अभिनंदन किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में सजाउद्दीन प्रधान,मुस्ताक खां,सुधाकर कुशवाहा,टोनी खरवार,तनवीर खां,दशरथ सोनकर,अजय गुप्ता,दिलीप पासवान, मुन्ना यादव,लड्डू डाक्टर,शेरे अली, मुर्तजा, इरफान सहित कई ग्रामीण, स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!