स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, बगीचे और मकान में चल रहा था जुआ का खेल
चन्दौली: जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के एक संगठित अड्डे का भंडाफोड़ किया है। स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी में 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में नकदी, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और कारतूस बरामद किए गए हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी रामजनम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरा के सिवान में दबिश दी।
पुलिस ने मौके पर बगीचे और एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे को घेराबंदी कर पकड़ा, जहां 14 लोग जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए।
जुआ के दौरान 1,17,220 रुपये नकद, 12 स्मार्ट मोबाइल फोन, 208 ताश के पत्ते, 04 खोखा कारतूस (32 बोर) व 01 जिन्दा कारतूस, 52 मोटरसाइकिल
पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे लंबे समय से स्थान बदल-बदलकर जुआ खेलते थे ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। पहले गंगा किनारे जुआ खेला जाता था, लेकिन विवाद के बाद स्थान बदलकर मग्गू पटेल के मकान में जुआ संचालित किया जा रहा था।
जुआ खेलने के दौरान सभी लोग अपने मोबाइल फोन फड़ पर रखते थे, ताकि पुलिस की गतिविधियों की सूचना समय रहते मिल सके और मौके से फरार हो सकें।
हुई कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




