चकिया

सड़क पर घायल पड़े युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह की तत्परता से बची जान, घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर एक युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ उसे सुरक्षित उठाया, बल्कि तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाकर उसका उपचार भी कराया। इस संवेदनशील पहल ने एक बार फिर पुलिस की मानवीय छवि को उजागर किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस मौके पर न पहुंचती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। लोगों ने कहा कि अक्सर पुलिस को सख्त छवि में देखा जाता है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह साबित करती हैं कि पुलिस आम जनता की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह की इस पहल को मानवता की मिसाल बताया जा रहा है। उन्होंने न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि एक घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका भी निभाई। इस घटना से यह संदेश गया कि आपात स्थिति में पुलिस न केवल कानून व्यवस्था संभालती है, बल्कि जरूरतमंदों के लिए सहारा भी बनती है।
घटना के बाद संजय कुमार के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल उनका उपचार जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस की इस सराहनीय कार्यशैली से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और लोगों में सुरक्षा व भरोसे की भावना मजबूत हुई है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!