चंदौली

चन्दौली पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुई अपराध की साजिश: हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, अवैध हथियार व चोरी के वाहन बरामद

चन्दौली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बलुआ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और शातिर अपराधी के बीच‌ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर चोर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

अचानक हुए इस हमले के बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मृत्युंजय कुशवाहा निवासी तरांव, थाना रामपुर मझवां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न जिलों में करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद की है। इसके अलावा उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।

चन्दौली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा का वक्तव्य:

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!