चकिया

जीरो टॉलरेंस पर पुलिस का बड़ा एक्शन, गो-तस्करों की मदद करने वाला निलंबित सिपाही गिरफ्तार

भाई सिपाही धर्मेंद्र यादव पहले ही जा चुका है जेल, अब दोनों पर कसा शिकंजा

इलिया/चंदौली: जनपद में अपराध व गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गो-तस्करों की मदद करने वाले एक निलंबित आरक्षी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में आरोपी सत्येंद्र यादव के साथ उसके भाई, सिपाही धर्मेंद्र यादव का नाम पहले ही सामने आ चुका है, जिसे पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब दोनों भाइयों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान व भूमिका

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आरक्षी सत्येंद्र यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव, निवासी ग्राम सुडारी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र करीब 26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में चकरघट्टा थाना, जनपद चंदौली में नियुक्त था और कार्रवाई के बाद से निलंबित चल रहा था।
जांच में सामने आया कि आरोपी अपने भाई धर्मेंद्र यादव के साथ मिलकर गो-तस्करों को चंदौली बॉर्डर पार कराने, पुलिस गश्त की लोकेशन बताने और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देने का काम करता था। इसके बदले दोनों द्वारा तस्करों से ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से धन लिया जाता था।

अम्बेडकरनगर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने आरोपी को 12 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7:30 बजे पलई बाजार, थाना सम्मनपुर, जनपद अम्बेडकरनगर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास व विभागीय कार्रवाई

गिरफ्तारी टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक तरुण कुमार कश्यप, हेड कांस्टेबल रविशंकर व कांस्टेबल अरविंद कुमार की अहम भूमिका रही।

गो-तस्करी पर लगातार प्रहार

सिपाही गिरफ्तारी के संदर्भ में बताते एसपी आकाश पटेल

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!