मुगलसराय

टैंकर का लॉक तोड़ डीजल चोरी करते दो गिरफ्तार, अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

टैंकर, 8 लीटर डीजल व उपकरण बरामद, चालक ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड

चन्दौली | जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारत पेट्रोलियम के एक टैंकर का लॉक तोड़कर डीजल चोरी करते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से टैंकर, चोरी किया गया डीजल और इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टैंकर, लगभग 8 लीटर डीजल से भरी बाल्टी, तीन मीटर प्लास्टिक पाइप और अन्य उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल डीजल चोरी में किया जा रहा था।
यह गिरफ्तारी 11 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे थाना अलीनगर क्षेत्र में की गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, उपनिरीक्षक सभाजीत यादव, कांस्टेबल प्रवेश सिंह समेत पुलिस टीम और आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रशासन मुगलसराय

अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

जी.टी.आर. पुल के पास ऑटो से 51.20 लीटर अवैध शराब बरामद चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम
मुगलसराय

कुड़ा बाजार सकलडीहा, अलीनगर व मुगलसराय थानों व चौकी की बदली गई तैनाती

चंदौली।जनपद पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थानांतरण सूची के अनुसार पांच उपनिरीक्षकों (दरोगाओं)
error: Content is protected !!