चकिया

मिशन शक्ति के तहत शहाबगंज पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मनचलों पर पुलिस का शिकंजा, अभद्रता करने वालों को सख्त चेतावनी

शहाबगंज चंदौली। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शहाबगंज पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलाकांत व हेड कांस्टेबल गुलाब यादव की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें, अभद्र टिप्पणी या छेड़खानी जैसे मामलों पर सख्त नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बना रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!