चंदौली प्रशासन

जनता दर्शन में एसपी आकाश पटेल ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं,

24 प्रार्थना पत्रों पर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण का आदेश

चन्दौली |
जनपद चन्दौली में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन (जनसुनवाई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। एसपी आकाश पटेल ने कहा कि चन्दौली पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!